फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now cows will not roam in the open in Chaumuhan: Jaikrishna Das

चौमुहां में अब खुले में नहीं घूमेगा गोवंश: जयकृष्ण दासचौमुहां में अब छुट्टा नहीं घूमेगा गोवंश: जयकृष्ण दास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now cows will not roam in the open in Chaumuhan: Jaikrishna Das
चौमुहां। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज ने कहा है कि अब चौमुहां में कोई गोवंश खुले में नीं घूमेगा। वे सभी गोवंश को अपनी गोशाला में रखेंगे। अब कस्बे का किसान चैन की नींद सोएगा।
विज्ञापन

उन्होंने तीन माह पूर्व कस्बे की राधामोहन जी गोशाला को गोद लिया था। जब गोशाला गोद ली थी, उस समय गोशाला में गोवंश की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं थी। चारे की कमी के चलते गोवंश भूखा रहता था। लोगों ने बताया कि जब से महाराज जी ने गोशाला को लिया है, तब से गोवंश के लिए चारे की कोई कमी नहीं है। तभी से गोवंश को गन्ना खरीद कर चारे के रूप में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

संत जयकृष्ण दास ने कहा कि जहां गोशाला हो, वहां गोवंश खुला गलियों में खेतों में मार खाता फिरता हो, फिर वहां गोशाला खोलने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि अब कुछ समय बाद चौमुहां के एक-एक गोवंश को गोशाला में लिया जाएगा। सांड़ों के लिए अलग बाड़ा बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे कस्बे में हर घर से एक रुपया तथा एक रोटी गायों के लिए लेंगे। यमुना आंदोलन के संबंध में पूछने पर संत जयकृष्ण दास ने बताया कि यमुना को शुद्ध कराने के लिए फिर से आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed