{"_id":"689b99e6dd21989ca50f4643","slug":"now-a-war-has-broken-out-between-bjp-mla-and-rld-mlc-over-the-plaque-mathura-news-c-369-1-sagr1038-134205-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भाजपा एमएलए और रालोद एमएलसी में अब शिलापट्टिका को लेकर छिड़ा वॉर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भाजपा एमएलए और रालोद एमएलसी में अब शिलापट्टिका को लेकर छिड़ा वॉर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ को जानकारी देते विधायक मांट राजेश चौधरी व गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिं
मथुरा। कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण द्वारा रालोद को लेकर दिए गए बयान की चिंगारी अभी ठंडी नहीं हुई है। इसी बीच मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी और विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार में शिलापट्टिका वॉर छिड़ गया है। विधायक राजेश चौधरी ने सीएम योगी से मुलाकात कर एमएलसी द्वारा उनके क्षेत्र में पुराने कार्यों पर अपने नाम की शिलापट्टिका लगाने का आरोप लगाया है।
विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि उनके क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर लोक निर्माण विभाग ने शिलान्यास व लोकार्पण की शिलापट्टिकाएं लगा रखी हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने के नाते इन पटि्टकाओं पर उनका ही नाम लिखा है। सीएम से की गई लिखित शिकायत में उन्होंने बताया कि रालोद एमएलसी योगेश नौहवार इन कार्यों पर अपने नाम की शिलापट्टिका अलग से निजी व्यक्ति द्वारा लगवा रहे हैं। मांट क्षेत्र में कई जगहों पर ऐसा किया गया है। उन्होंने एमएलसी के नाम की शिलापट्टिकाओं को अवैध बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
सीएम से शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग ने भी इसका संज्ञान लिया है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता आगरा सर्किल को पत्र भेजा है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं कि कोई अवैध शिलापट्टिका मार्ग पर न लगाई जाए। इस मामले को लेकर भाजपा और रालोद के बीच एक और विवाद छिड़ गया है।
विज्ञापन
-- -
एमएलसी का दावा लोक निर्माण विभाग ही लगवा रहा पट्टिकाएं
मामले में जब एमएलसी योगेश नौहवार से बात की गई तो उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा ही शिलापट्टिकाएं लगाने का दावा किया। उन्होंने बताया कि शासन का आदेश है कि शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यों में एमएलए के साथ ही एमएलसी का नाम भी शामिल किया जाए। लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में केवल विधायक राजेश चौधरी के नाम की ही पट्टिकाएं लगवाई गई थीं, इसीलिए अब उनके नाम की पटि़्टकाएं विभाग अलग से लगवा रहा है। उन्होंने निजी व्यक्ति के माध्यम से पट्टिकाएं लगाए जाने के आरोप को गलत बताया।