फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Notification of Panchayat by-election issued

Mathura News: पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Notification of Panchayat by-election issued
मथुरा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जनपद में रिक्त हुए सदस्य क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत के पदों के लिए उप चुनाव होगा। उप चुनाव में ग्राम प्रधान के चार पदों और ग्राम पंचायत सदस्य के 10 पदों के लिए निर्वाचन होगा।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस अधिसूचना को मंगलवार को जिले में जारी की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जुलाई से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। छह अगस्त को मतदान और आठ अगस्त को मतगणना होगी। निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को नामांकन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि, 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच, 24 जुलाई को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन, छह अगस्त को मतदान और आठ अगस्त को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन





ग्राम प्रधान के इन पदों पर होगा उप चुनाव

ग्राम प्रधान - मथुरा के गांव बांटी, फरह के महुअन, नंदगांव के दहगांव और बलदेव के गांव गढ़सौली में ग्राम प्रधान के लिए उप चुनाव होगा।




ग्राम पंचायत सदस्य के इन पदों पर होगा उपचुनाव

ग्राम पंचायत सदस्य- नंदगांव के बठैनकलां, चौमुहां के सेमरी, राया के बिसावली, सर्रुआ जंगली, ककरारी, बलदेव के झरौठा, अकोस बांगर, नगला अकोस, नगला काजी और नौहझील के लमतीरी में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए उप चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed