फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Notice given to the factory spreading pollution for improvement

Mathura News: प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी को सुधार के लिए दिया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Notice given to the factory spreading pollution for improvement
कोसीकलां। प्रदूषण के मामले में लापरवाही बरतने पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने नंदगाव रोड पर एक फैक्टरी में लगे संयंत्रों की जांच की। टीम ने प्रदूषण फैला रही फैक्टरी को जल्द ही सुधार किए जाने के लिए नोटिस दिया है।
विज्ञापन


गांव हरीपुरा निवासी शिव सिंह ने प्रदूषण विभाग को शिकायत की थी कि घी बनाने वाली फैक्टरी प्रदूषण के मानकों का पालन नहीं कर रही। फैक्टरी से निकलने वाले प्रदूषित जल को खुले में बहा रही है, जिससे भूजल स्तर खराब हो रहा है। शिकायत मिलने पर सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने एक घी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान जांच में पता चला कि फैक्टरी में लगे संयंत्र प्रदूषण को रोकने में नाकाम हैं।
विज्ञापन


फैक्टरी संचालक द्वारा प्रदूषण को नियंत्रित करने के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। यहां केमिकल युक्त अपशिष्टों को खुले में डाला गया था। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी पंकज कुमार यादव ने बताया कि सहायक अभियंता चंद्रशेखर के नेतृत्व में टीम ने शिकायत मिलने के बाद काल्प्रो स्पेस्ल्टीज प्राइवेट लिमिटेड जांच की। जांच के दौरान सुधार किए जाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोज निकलता है सैकड़ों लीटर पानी
मौजूदा समय में नगर में करीब 20-25 अधिक फैक्टरियां व कारखाने संचालित हैं। इनमें से रोजाना सैकड़ों लीटर केमिकल मिला पानी सीधे नालियों में बहाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन जल को दूषित करने वाली फैक्ट्रियों पर अंकुश लगाने में नाकाम बना हैं। कई गांव ऐसे है जहां के दर्जनों ग्रामीण दूषित पानी पीने के कारण कैंसर, हैपेटाईट्स जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed