फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Notice given to Archaeological Department, Thakurji buried in the steps of the mosque should be returned

पुरातत्व विभाग को दिए नोटिस, मस्जिद की सीढ़ियों में दफन ठाकुरजी को वापस किया जाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Notice given to Archaeological Department, Thakurji buried in the steps of the mosque should be returned
मथुरा। ठाकुर केशवदेव जी के विग्रह को ओरंगजेब द्वारा आगरा की जामा मस्जिद के नीचे दफनाए जाने के मामले में अदालत जाने से पहले पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को नोटिस दिए हैं। जानकारी रहे २७ मई को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने पक्षकार का दावा पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को नोटिस न दिए जाने के चलते वापस कर दिया था।
विज्ञापन

पक्षकार ने यूनियन ऑफ इंडिया बजरिये केंद्रीय सचिव दिल्ली, डायरेक्टर जनरल आर्किलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया २४ तिलक मार्ग नई दिल्ली, अधीक्षक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा माल रोड आगरा व निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मथुरा म्यूजियम रोड को पार्टी बनाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोटिस देते हुए बताया है कि औरंगजेब ने वर्ष १६७० में ठाकुर केशवदेव जी के मंदिर को ध्वस्त कर देव विग्रहों को जामा मस्जिद आगरा ले गया। औरंगजेब ने देव विग्रहों को बेगम साहिबा जिसे कुदशिया बेगम की मस्जिद अथवा जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दफन कर दिया था, ताकि पैरों से देव विग्रह कुचले जाते रहें। पक्षकार ने नोटिस में तथ्यों की पुष्टि के लिए कई इतिहासकारों की पुस्तकोें का भी उल्लेख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में देना होगा जवाब
नोटिस में दो माह के अंदर उक्त ठाकुर केशवदेव अथवा ठाकुर केशव राय के श्री विग्रहों को कटरा केशवदेव मंदिर के सुपुर्द करने को कहा है। पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी पार्टियों को नोटिस दे दिए हैं। इसके दो माह बाद वह इस संबंध में अदालत में दावा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed