{"_id":"66e88e76f45207e25808b69b","slug":"non-interlocking-work-in-palwal-and-later-increased-the-problems-of-railway-passengers-mathura-news-c-369-1-mt11006-118338-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पलवल और बाद में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य ने बढ़ाई रेल यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पलवल और बाद में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य ने बढ़ाई रेल यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
मथुरा। पलवल और बाद स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य ने रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ट्रेने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन तक पहुंच रही हैं।
इन दिनों ट्रेनों की लेटलतीफी से रेल यात्री परेशान हैं। एसी कोच में सफर करने वाले यात्री तो जैसे-तैसे लेट लतीफी को झेल रहे हैं, लेकिन जनरल और स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों का हाल ट्रेनों की चाल बिगड़ने से बेहाल है। सोमवार को आगरा-मथुरा दिल्ली रूट पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। रूट पर आने वाली ट्रेनें बीच रास्ते में काफी देर तक रुकी रही।
राजधानी समेत अन्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें रुकते रुकाते गंतव्य स्टेशन तक पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी देख काफी संख्या में दैनिक यात्रियों ने ट्रेन के आने की उम्मीद छोड़ दी। आगरा से मथुरा जाने के लिए रोडवेज बसों में सवारी की। ट्रेन के इंतजार में स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। ट्रेन स्टेशन पर कब आएगी। ये जानने के लिए यात्री लगातार एप से अपडेट लेते रहे। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहीं लेट
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से श्रीगंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 5 घंटे, लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 5 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस करीब 5 घंटे, कुर्ज एक्सप्रेस करीब 4 घंटे, पटना कोटा एक्सप्रेस करीब 7 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस करीब 5 घंटे, मंगला एक्सप्रेस करीब 4 घंटे की देरी से मथुरा जंक्शन पहुंची। श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आगरा कैंट तक ही किया गया। ये ट्रेन करीब दो घंटे दो घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची।
पलवल और बाद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह हो जाएगा।
-संजीव कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक