फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nomination will be done for 15 bodies in the district from today

Mathura News: जिले में 15 निकायों के लिए आज से होगा नामांकन

Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 11 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nomination will be done for 15 bodies in the district from today
मथुरा। निकाय चुनावोें के लिए आचार संहिता लगने के साथ ही जनपद के 15 निकायों के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए कलेक्ट्रेट और कोसीकलां नगर पालिका सहित अन्य सभी नगर पंचायतों के लिए तहसील कार्यालय में नामांक संबंधी कार्य होगा। निकाय प्रमुख और सदस्य पद के लिए अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी तय किए गए हैं। आचार संहिता का पालन करने के लिए 18 सचल दस्ते बनाए गए हैं, जिन्हें तत्काल सक्रिय कर दिया गया है। निकाय निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत मथुरा-वृंदावन नगर निगम का नामांकन संबंधी कार्य कलक्ट्रेट में पूरा होगा। महापौर के पद की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक पांच वार्डें के सदस्यों पद के लिए अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। यही प्रक्रिया कोसीकलां नगर पालिका के वार्ड सदस्य के लिए तय की गई है, जबकि नगर पंचायतों में निकाय प्रमुख और सदस्य पद के लिए एक-एक निर्वाचन अधिकारी तय किया गया है।
विज्ञापन

महापौर प्रत्याशी के लिए खर्च सीमा 36 लाख

महापौर पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम 36 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए यह खर्च अधिकतम 12 लाख, नगर पंचायत के लिए ढाई लाख रुपये हैं। इसके अलावा नगर निगम के पार्षद पद के उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा तीन लाख, नगर पालिका में सदस्य के लिए दो लाख व नगर पंचायत सदस्य के लिए पचास हजार रुपये तय की गई है। महापौर के लिए नाम निर्देशन पत्र 1000 रुपये में, पार्षद के लिए 400 रुपये, नगर पालिका सदस्य के लिए दो सौ रुपये और नगर पंचायत सदस्य के लिए 100 रुपये में खरीदे जा सकेंगे।
विज्ञापन

-------------------

किस निकाय में किस पद के लिए कहां होगा नामांकन...

मथुरा वृंदावन नगर निगम
महापौर- न्यायालय कक्ष जिलाधिकारी
पार्षद वार्ड 01 से 05 तक- न्यायालय कक्ष एडीएम प्रशासन
पार्षद वार्ड 06 से 10 तक- न्यायालय कक्ष एडीएम वित्त
पार्षद वार्ड 11 से 15 तक- न्यायालय कक्ष अपर उपजिलाधिकारी
पार्षद वार्ड 16 से 20 तक- न्यायालय कक्ष चकबंदी अधिकारी
पार्षद वार्ड 21 से 25 तक- कार्यालय कक्ष बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी
पार्षद वार्ड 26 से 30 तक- पुराना कार्यालय कक्ष एक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन
पार्षद वार्ड 31 से 35 तक- पुराना कार्यालय कक्ष दो, खाद्य एवं औषधि प्रशासन
पार्षद वार्ड 36 से 40 तक-पुराना कार्यालय कक्ष नगर मजिस्ट्रेट
पार्षद वार्ड 41 से 45 तक- कार्यालय कक्ष विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी
पार्षद वार्ड 46 से 50 तक- न्यायालय कक्ष नगर मजिस्ट्रेट
पार्षद वार्ड 51 से 55 तक- न्यायालय कक्ष बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी
पार्षद वार्ड 56 से 60 तक- कर्मचारी संघ भवन
पार्षद वार्ड 61 से 65 तक- कार्यालय कक्ष प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी
पार्षद वार्ड 66 से 70 तक- अवर अभियंता कक्ष प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी
................
तहसील सदर...
नगर पंचायत फरह अध्यक्ष- न्यायालय कक्ष तहसीलदार न्यायिक सदर
नगर पंचायत फरह पार्षद - न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार, वृंदावन
तहसील छाता...
नगर पालिका कोसीकलां अध्यक्ष- न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी छाता
वार्ड एक से 25 तक सदस्य-मीटिंग हॉल तहसील परिसर
नगर पंचायत चौमुहां- अध्यक्ष- न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार चौमुहां
नगर पंचायत चौमुहां- सभी वार्ड सदस्य - न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार चौमुहां
नगर पंचायत छाता- अध्यक्ष- न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार छाता
नगर पंचायत छाता- सभी वार्ड सदस्य- न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार छाता
नगर पंचायत नंदगांव- अध्यक्ष- न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार नंदगांव
नगर पंचायत नंदगांव- सभी वार्ड सदस्य- न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार नंदगांव
तहसील मांट...
नगर पंचायत राया- अध्यक्ष- न्यायालय कक्ष उपजिलाधिकारी मांट
नगर पंचायत राया- सभी वार्ड सदस्य- न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार मांट
नगर पंचायत बाजना- अध्यक्ष- न्यायालय कक्ष तहसीलदार मांट
नगर पंचायत बाजना- सभी वार्ड सदस्य- न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार नौहझील
तहसील महावन...
नगर पंचायत बलदेव- अध्यक्ष- न्यायालय कक्ष उपजिलाधिकारी महावन
नगर पंचायत बलदेव- सभी वार्ड सदस्य- न्यायालय कक्ष उपजिलाधिकारी महावन
नगर पंचायत महावन- अध्यक्ष- न्यायालय कक्ष तहसीलदार महावन
नगर पंचायत महावन- सभी वार्ड सदस्य- न्यायालय कक्ष तहसीलदार महावन
नगर पंचायत गोकुल- अध्यक्ष- न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार बलदेव
नगर पंचायत गोकुल- सभी वार्ड सदस्य- न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार बलदेव
तहसील गोवर्धन...
नगर पंचायत गोवर्धन- अध्यक्ष- ब्लॉक कार्यालय गोवर्धन
नगर पंचायत गोवर्धन- सभी वार्ड सदस्य- ब्लॉक कार्यालय गोवर्धन
नगर पंचायत राधाकुंड- अध्यक्ष- ब्लॉक सभागार भाग 1,गोवर्धन
नगर पंचायत राधाकुंड- सभी वार्ड सदस्य- ब्लॉक सभागार भाग, 4 गोवर्धन
नगर पंचायत सौंख- अध्यक्ष- ब्लॉक सभागार भाग, 2 गोवर्धन
नगर पंचायत सौंख- सभी वार्ड सदस्य- ब्लॉक सभागार भाग 5, गोवर्धन
नगर पंचायत बरसाना- अध्यक्ष- ब्लॉक सभागार , भाग 3, गोवर्धन
नगर पंचायत बरसाना- सभी वार्ड सदस्य- ब्लॉक सभागार, भाग 6, गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed