{"_id":"617c040265a184704d702163","slug":"nodal-officer-reprimanded-the-officers-after-seeing-the-piles-of-dirt-and-garbage-mathura-news-mtr507790620","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने गंदगी व कूड़े के ढेर देख लगाई अधिकारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने गंदगी व कूड़े के ढेर देख लगाई अधिकारियों को फटकार
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। जिले के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी शुक्रवार को सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ के साथ नगरपालिका परिषद एवं सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। व्याप्त गंदगी एवं कूड़े के ढेरों को लेकर उन्होंने जिम्मेदार अफसरों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि क्या इस तरह से डेंगू बुखार पर नियंत्रण करोगे। उन्होेंने व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि खामियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
नोडल अधिकारी को नगरवासियों ने नगर के हालातों की जानकारी दी। उन्होंने शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिए और कहा कि शासन की मंशा है कि बढ़ते डेंगू की बीमारी को लेकर स्वच्छता बनाएं रखने की जरूरत है। जिससे लोगों को डेंगू के प्रकोप से बचाया जा सके। अधिकारीगणों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण भी किया। वहां मौजूद लोगों ने वहां के अधिकारियों की पोल खोल दी। कहा कि समय से सफाई नहीं होती है। डॉक्टर भी समय पर नहीं आते हैं और दवाइयों के लिए भटकना पड़ता है।
वहीं, डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर नोडल अधिकारी सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर दवा लेने आए मरीजों से भी बात की। नोडल अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग को अपने कार्यों में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए हैं। कहा कि इस कार्य में लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ शासन को लिखा जाएगा। केंद्र प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह को डेंगू के मरीजों की आवश्यक देखभाल करने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. पीके गुप्ता, लेखाधिकारी योगेंद्र रावत, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. प्रीति चौधरी आदि मौजूद रहे।