फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no one is allowed to enter Banke Bihari temple wearing short clothes, half pants and leather belt

Banke Bihari Mandir: श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, अब मंदिर में इन कपड़ों को पहनकर आने पर नहीं होगी एंट्री

Wed, 18 Dec 2024 08:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 08:17 PM IST
सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर जाने वालों को लेकर प्रबंधन ने एक आदेश जारी किया है। मंदिर के प्रवेश मार्गों पर कपड़ों को लेकर बैनर लगाए गए हैं। अमर्यादित वस्त्रों को पहनकर आने वाले लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
no one is allowed to enter Banke Bihari temple wearing short clothes, half pants and leather belt
ठाकुर बांकेबिहारी मंंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर बांकेबिहारी मंंदिर में श्रद्धालु अब छोटे कपड़े, हाफ पेंट और चमड़े की बेल्ट पहनकर दर्शन करने न आएं। मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के प्रवेश मार्ग मार्गों पर लगाए बैनरों के माध्यम से श्रद्धालुओं से अपील की है। इससे पहले नगर के कई मंदिरों ने छोटे और अमर्यादित वस्त्रों पहनकर दर्शन करने के लिए मंदिर में आने वाले भक्तों पर प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालु छोटे वस्त्र, हॉफ पेंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस, चमड़े की बेल्ट पहनकर दर्शन करने के लिए न आएं। मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आएं। यह अपील बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से की है। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने बांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश मार्गों पर बैनर लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नव वर्ष के मौके पर देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने से पहले मंदिर प्रबंधन ने यह अपील की है। ताकि नव वर्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तंग, छोटे कपड़ों के अलाव चकड़े से बनीं बेल्ट अन्य पहनावा पहनकर मंदिर आते हैं।

विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को यह भी स्पष्ट किया है कि बांकेबिहारी मंदिर में कोई पर्यटक स्थल नहीं है बल्कि यह धर्म स्थल है। इसलिए यहां अमर्यादित कपड़े पहनकर न आएं। इससे पहले नगर के ठाकुर राधादामोदर मंदिर, पागल बाबा मंदिर प्रबंधन ने भी श्रद्धालुओं को मर्यादित और भारतीय परिधान में ही मंदिर में प्रवेश करने को कहा। छोटे और पाश्चात्य शैली के कपड़ों में मंदिर न आने की अपील श्रद्धालुओं से की थी। इस संबंध में मंदिर के द्वारों पर बोर्ड भी लगाए गए।
 

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर में मर्यादित कपडे़ पहनकर ही आना चाहिए। क्यों कि यह धर्म स्थल है न कि पर्यटक स्थल। यह अपील श्रद्धालुओं से की गई है। इस संबंध में मंदिर के सभी प्रवेश मार्गों पर बैनर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed