फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No monkey safari, but MP Hema's palatial bungalow has certainly been built.

Mathura News: मंकी सफारी तो नहीं पर सांसद हेमा का आलीशान बंगला जरूर बन गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
No monkey safari, but MP Hema's palatial bungalow has certainly been built.
कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक को संबो_धित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
वृंदावन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर को नष्ट कर आस्था के व्यवसायीकरण का प्रकल्प है। जैसा बनारस में कॉरिडोर बनाकर और अयोध्या में राम के नाम पर चंदा चोरी कर किया जा रहा है। उन्होंने वृंदावन की मूलभूत समस्याओं के समाधान की नीयत पर भी तंज कसा। कहा कि यहां की सांसद हेमामलिनी हैं, जो बृजवासियों के लिए समस्या बने बंदरों से निजात दिलाने के अपने वादे के अनुसार मंकी सफारी तक नहीं बनवा सकीं। हालांकि उनका आलीशान बंगला यहां जरूर बन गया।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने शुक्रवार को गोविंद विहार स्थित होटल में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी कॉरिडोर का विरोध कांग्रेस करती रहेगी। जिस तरह उन्होंने बनारस की आत्मा को ''का हो भाई से केम छो'' होते उन्होंने देखा है, वैसे ही बृज की संस्कृति का पराभव होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनमानस की समस्याओं के लिए संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 में परिवर्तन की लहर के लिए कांग्रेसी तैयार रहें।
विज्ञापन

उन्होंने मथुरा-वृंदावन की चरमराई यातायात व्यवस्था पर भी प्रशासन को घेका। कहा कि बनारस और वृंदावन में जाम की समस्या एक जैसी बदतर है। सरकार इस समस्या के समाधान के प्रति संवेदनशील नहीं दिखाई देती। गंगा-यमुना की बदहाली का मुद्दा भी उठाते हुए उन्होंने कहा कि 18 नाले बनारस में उस गंगा में आज भी गिर रहे हैं, जहां के कथित गंगापुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अजय राय ने कहा कि हम दिखावटी और बनावटी लोग नहीं हैं। हम जनेऊधारी और आस्थावान लोग हैं जबकि भाजपा ने आस्था का व्यवसायीकरण किया है। राम जन्मभूमि के मंदिर से चंदा चोरी हो रहा है। इसकी जांच हाइकोर्ट के सिटिंग जज से करवानी चाहिए उन्होंने नीट पेपर लीक और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि ऊर्जा निगम और ऊर्जा मंत्री के बीच तालमेल का अभाव सतह पर है। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी एवं श्रीराधारमण मंदिर में दर्शन के बाद वह गोवर्धन परिक्रमा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम, सोहन सिंह सिसोदिया, दीपक पाराशर, चंद्रमोहन जायसवाल, श्वेता गोस्वामी, नूतन बिहारी पारीक, बृजेश शर्मा, वीरेंद्र सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed