{"_id":"6a2c5939d5d76b5af50371a4","slug":"no-longer-discrepancies-in-list-of-dilapidated-houses-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103108-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जर्जर मकानों की सूची में अब नहीं होगी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जर्जर मकानों की सूची में अब नहीं होगी गड़बड़ी
विज्ञापन
वृंदावन। मंदिरों के पुराने नगर में जर्जर और गिरासु मकानों को चिह्नित करने और भवनों की सही जानकारी के लिए अब नगर निगम के साथ राजस्व विभाग की टीम सक्रिय होगी। इससे जर्जर मकानों की सूची में भवन स्वामी का नाम और पते सहित अन्य गड़बड़ी नहीं होंगी।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली पांच में सुधीर कुमार गोस्वामी के मकान का छज्जा गिरने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए थे। घटना के बाद नगर निगम ने जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस देने का कार्य कर रही है। 69 से अधिक नोटिस जारी करने के बाद निगम ने 100 और नोटिस तैयार किए हैं, जोकि जल्द ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र सहित नगर के अन्य क्षेत्रों के जर्जर भवन के स्वामियों नोटिस जारी किए जाएंगे। लोगों द्वारा बताई सूचना के आधार पर बनाए जा रहे नोटिसों में नाम, स्थान की गड़बड़ी सामने आने लगी है। जन शिकायत पर निगम ने इस शिकायत को दूर करने के लिए राजस्व विभाग की टीम की सहायता ली है।
अब नगर निगम की टीम के साथ राजस्व विभाग की टीम भवनों की सूची बनाने भवनों और उनके स्वामियों की जानकारी निगम के साथ साझा करेगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप निवासी गिरधारी लाल ने बताया कि नगर निगम की जर्जर भवनों की सूची में कुसुम देवी नामक महिला का मकान रतन छतरी, जंगल कट्टी में दुकान की जगह आवासीय भवन को जोड़ा गया है जबकि मकान नंबर और दुकान नंबर का रकबा अलग है। महिला की संपत्ति को वार्ड 69 में रतन छतरी जंगल कट्टी में दर्शाया गया जबकि महिला की व्यावसायिक दुकानें गोवर्धन दरवाजा बिहारीपुरा पुराना शहर में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निगम द्वारा किसी के मकान को किसी अन्य के नाम से दर्शाया जा रहा है जो कि अनुचित है। उन्होंने अपर नगर आयुक्त से शिकायत की है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि भवनों की सही पहचान और उनके भवन स्वामियों के नाम की जानकारी सहित अन्य सभी जानकारी के लिए नगर निगम के साथ राजस्व विभाग की टीम का सहयोग लिया जाएगा। शनिवार से राजस्व विभाग की टीम निगम की टीम के साथ कार्य करेगी।