फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No Disconnection on Holidays and Weekends

Mathura News: छुट्टी और अवकाश के दिन नहीं कटेगा कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
No Disconnection on Holidays and Weekends
मथुरा। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। बकाया होने के बाद भी छुट्टी वाले दिन और रात में कनेक्शन विच्छेदन नहीं होगा। साथ ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली दरों में दो प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को शासन की ओर से निर्धारित बिजली दरों में दो प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही उपभोक्ताओं को कम बैलेंस, बैलेंस समाप्त होने और भुगतान से संबंधित जानकारी नियमित रूप से एसएमएस अलर्ट के जरिए दी जा रही है। उन्होंने बताया कि नये कनेक्शन के बाद पहले 30 दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होती है।
विज्ञापन

इसके अलावा यदि बैलेंस समाप्त हो जाए तो भी तीन दिन तक बिजली चालू रहती है। उन्होंने बताया कि शाम 6 से सुबह 8 बजे तक, रविवार और राजपत्रित अवकाश वाले दिनों में बैलेंस खत्म होने के बाद भी कनेक्शन विच्छेदन नहीं किया जाएगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता नगरीय मुदित तिवारी, ग्रामीण एसपी पांडेय, सुरेश कुमार समोरिया, अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed