फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nine Accused of Vandalizing Liquor Shop Sent to Jail

Mathura News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nine Accused of Vandalizing Liquor Shop Sent to Jail
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग ने नामजद व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना जैंत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के पीछे संपत्ति विवाद सामने आ रहा है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। उधर, पीड़िता द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मूल रूप से ग्वालियर और हाल निवासी थाना जैंत क्षेत्र महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि उनके मूलरूप से ओड़िशा और हाल निवासी थाना जैंत क्षेत्र ने उनकी 17 वर्षीय पुत्री को कुछ कागज पढ़वाने के बहाने घर बुलाया था।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद जब किशोरी वापस लौटी, तो वह बदहवास थी। पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को आरोपी द्वारा दुष्कर्म और मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देने की बात बताई। जैंत पुलिस ने शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कई और पहलु सामने आए हैं। बताया गया है कि आरोपी और पीड़िता की मां लंबे समय से लिवइन में रह रहे थे। आरोपी ने कुछ समय पहले पीड़िता की मां को अपना एक मकान दान पत्र के जरिए दिया था। मकान पर 15 लाख रुपये का बैंक लोन था, जिसमें से 10 लाख रुपये अभी बकाया हैं। इसी बकाया राशि और संपत्ति के हस्तांतरण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।

सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया पीड़िता और उसकी मां द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में पाए जाने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed