फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nilgai Shot Accused Flee After Villagers with Knives

Mathura News: नीलगाय को मारी गोली, ग्रामीणों को चाकू दिखा कर भागे आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Nilgai Shot Accused Flee After Villagers with Knives
राया। थाना क्षेत्र के गांव गुडेरा के पास अज्ञात बदमाशों ने एक नीलगाय को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को आरोपियों ने चाकू दिखा कर डराया। इसके बाद हड़बड़ाए बदमाश मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, शाम के समय गांव गुडेरा निवासी पवन, सोनू और छोटू ग्राउंड में दौड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान तीनों युवकों ने गोली चलने की आवाज सुनी। तीनों मौके की भागे तो देखा कि एक नील गाय गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है। तीनों युवकों ने बाइक सवार दो हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने चाकू दिखा दिया। इसके बाद युवकों ने शोर मचा दिया। यह देख आरोपी हड़बड़ा गए और मौके पर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना के बाद थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया गया और घायल नीलगाय का इलाज कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की बाइक से गंधक पोटास बरामद हुआ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed