फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nigerian drug supplier arrested in Delhi

Mathura News: नाइजीरिया का ड्रग सप्लायर दिल्ली से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Nigerian drug supplier arrested in Delhi
पकड़े गये नाईजीरियाई युवक के साथ पुलिस टीम। 
नौहझील। नौहझील के हेरोइन तस्करों की गिरफ्तारी के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), आगरा की टीम ने दिल्ली से नाइजीरिया के ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। वह यूपी और आसपास के राज्यों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। नाइजीरिया का तस्कर बिना वीजा और पासपोर्ट के दिल्ली में रह रहा था।
विज्ञापन

आगरा एएनटीएफ के प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि 9 अक्तूबर को थाना नौहझील क्षेत्र के बाजना कट से पुलिस ने वकार और फैजान नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से करीब 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये थी। पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया था कि उन्हें यह माल दिल्ली में रहने वाले एक नाइजीरियाई युवक ने सप्लाई किया था। इसके बाद एएनटीएफ की टीम ने लागोस, नाइजीरिया के रहने वाले आईके प्रिंस की खोजबीन शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश देकर प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली के फतेहपुर बेरी मैदानगढ़ी इलाके में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी आईके प्रिंस बिना किसी वैध पासपोर्ट या वीजा के अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस अब उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ विदेशी अधिनियम के तहत भी कानूनी कार्रवाई कर रही है। नाइजीरिया के दूतावास को भी उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed