{"_id":"bcafdd072e5ca01653d7f5f6b5cbff54","slug":"nh-2-has-been-blocked-after-on-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मौत के बाद रोका हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मौत के बाद रोका हाईवे
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Fri, 19 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को एनएच टू पर गांव बाद के पास ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और उसको जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।
इस दौरान पुलिस के साथ भी लोगों ने धक्का-मुक्की की। इसी बीच ग्रामीणों ने अंडर पास बनाने की मांग को लेकर शव हाईवे पर रख जाम लगा दिया। दो घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
हादसा घने कोहरे के दौरान शुक्रवार सुबह 8:15 बजे हुआ और मरने वाली महिला पार्वती (45) पत्नी चरण सिंह गांव बाद की रहने वाली थी। वह पुरानी पुलिस चौकी के पास हाईवे पार कर जंगल की ओर जा रही थी, तभी आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को मौके पर मौजूद युवकों ने बाइकों से पीछा कर रोक लिया, चालक ट्रक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा तो कुछ युवकों ने उसे दौड़कर पकड़ा। जाम की सूचना पर रिफाइनरी, हाइवे, फरह तथा सदर बाजार पुलिस व सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी मनोज सोनकर तथा एसडीएम सदर राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए।
एसडीएम ने हाइवे की निर्माता कंपनी को अंडरपास बनाने के लिए पत्र लिखा और उस पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। जाम के कारण दो घंटे तक आगरा दिल्ली हाईवे की रफ्तार थमी रही और जाम में फंसे हजारों वाहनों से सवार यात्री परेशान होते रहे।