फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new year cellibration in govardhan

गोवर्धन के मंदिरों में नववर्ष की तैयारियां पूरी

Thu, 31 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 31 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
new year cellibration in govardhan
गिरिराज नगरी के प्रमुख मंदिरों में नववर्ष की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। यहां विशेष दुग्धाभिषेक, छप्पन भोग, फूल बंगला सजाए जाएंगे।
विज्ञापन


गिरिराज मुखारबिन्द मुकुट मंदिर के अर्जुन पुजारी ने बताया है कि एक जनवरी को सुबह चार बजे गिरिराज महाराज का विशेष जड़-बूटियों के साथ दुग्धाभिषेक सेवाधिकारी राजू फौजी और अन्य विद्वानों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच होगा।

उसके बाद मंगला आरती होगी और दूध चढ़ाने के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। दुग्धाभिषेक संपन्न होने के बाद विग्रहों को गर्म पोशाक धारण करा फूल बंगला और छप्पन भोग सजाया जाएगा।
विज्ञापन


शाम को सात बजे गिरिराज महाराज और मानसी गंगा की महाआरती होगी। गिरिराज दानघाटी मंदिर पर सुबह चार बजे दुग्धाभिषेक, मंगला आरती और दूध चढ़ाने के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। दूध दोपहर 2 बजे तक चढ़ाया जाएगा और उसके बाद भव्य फूल बंगला सजेगा। शाम छह बजे महाआरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 दिसंबर को रात भर श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा करेंगे। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भंडारों की व्यवस्था की है। कुसुुम सरोवर स्थित गिरिराज संत सेवा आश्रम पर रघुनाथ दास के निर्देशन में नववर्ष के दिन सुबह पूजा पाठ-हवन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए श्रद्धालु अभी से आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed