फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New payment system raises anxiety among petrol pump operators

Mathura News: भुगतान की नई व्यवस्था ने बढ़ाई पेट्रोल पंप संचालकों की धड़कन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
New payment system raises anxiety among petrol pump operators
मथुरा। डिजिटल भुगतान के नए नियमों ने पेट्रोल पंप संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले ग्राहकों की बड़ी संख्या मोबाइल से भुगतान करती है। ऐसे में दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर शुल्क लगने की व्यवस्था से पेट्रोल पंप संचालकों के सामने अतिरिक्त आर्थिक बोझ की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालकों को यूपीआई के नए नियम से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अधिकांश ग्राहक बड़ी राशि का ईंधन भरवाकर मोबाइल से भुगतान करते हैं। ऐसे लेनदेन की संख्या अधिक होने के कारण पंप संचालकों को रोजाना अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। उनका कहना है कि ग्राहकों से यह शुल्क लेना भी संभव नहीं होगा, क्योंकि इससे ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

-
अधिकांश ग्राहक अब मोबाइल से भुगतान कर रहे हैं। दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर शुल्क लगने से रोजाना का खर्च बढ़ जाएगा। हमारा लाभ पहले से तय है, इसलिए इसका सीधा असर आमदनी पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक जग्गी, वरिष्ठ सदस्य
मथुरा पेट्रोलियम एसोसिएशन


पेट्रोल पंप पर डिजिटल भुगतान की सुविधा देना जरूरी है। लेकिन ईंधन बिक्री पर लाभ सीमित रहता है। सरकार को पेट्रोल-डीजल की बिक्री को इस शुल्क से बाहर रखना चाहिए, नियमों में राहत दी जानी चाहिए।
जगदीश सिंह, अध्यक्ष
मथुरा पेट्रोलियम एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed