{"_id":"66524662b1cdc495ea011c23","slug":"new-feeder-being-built-in-daresi-with-a-budget-of-rs-32-lakh-mathura-news-c-369-1-mt11006-113838-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 32 लाख के बजट से दरेसी में बन रहा नया फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 32 लाख के बजट से दरेसी में बन रहा नया फीडर
विज्ञापन
मथुरा। दरेसी क्षेत्र में नया फीडर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने के बाद लोगों को अघोषित बिजली कटौती से निजात मिल जाएगी। नया फीडर बनाने में करीब 32 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
दरेसी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती से निजात मिलने वाली है। क्षेत्र में नया फीडर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए नई लाइन डाली जा रही है। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दो भागों में विभाजित कर दिया जाएगा। दोनों फीडरों से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
अभी तक दरेसी क्षेत्र में एक ही फीडर से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। इस वजह से लोड बढ़ने पर क्षेत्र में अक्सर फाल्ट हो जाता था। उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो जाती थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए क्षेत्र में नया फीडर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता शहरी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि क्षेत्र में दो किलोमीटर अंडर ग्राउंड और करीब एक किलोमीटर ओवर हेड लाइन डाली जा रही है। नया फीडर बनने के बाद क्षेत्र का लोड दो भागों में विभाजित हो जाएगा। इससे फाल्ट होने की समस्या खत्म हो जाएगी। कार्ययोजना पर करीब 32 लाख का बजट खर्च किया जाएगा।