फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nephew shot his uncle dead for opposing cutting of embankment

Mathura News: मेड़ काटने का विरोध करने पर भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Nephew shot his uncle dead for opposing cutting of embankment
छाता के लाडपुर में हुए झगड़े में घायल जिला अस्पताल में बेसुध पड़े हुए।
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर में बुधवार सुबह खेत की मेड़ काटने पर दो भाइयों में विवाद हो गया। झगड़े के बाद भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। गोली लगने से चाचा की मौत हो गई, जबकि चाची समेत चार परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह 10:30 बजे पदम सिंह अपने परिवार के साथ खेत पर कार्य करने गए थे। यहां उनका भाई खेत में नाली बना रहा था। इसका विरोध किया तो भाई और उसके परिजन ने पदम सिंह पर हमला बोल दिया। बचाव के लिए पदम सिंह की पत्नी कमलेश, भाई तुलाराम, महेंद्र, राजाराम उर्फ कल्लू आए तो उनके ऊपर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सभी घायल हो गए। तभी हमलावरों ने फायरिंग कर पदम सिंह को गोली मार दी और भाग गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां पदम सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



महिला ने तमंचे से किया फायर
जिला अस्पताल में मृतक पदम सिंह के रिश्तेदार सौरन सिंह ने बताया कि हमलावर लाठी-डंडों से लेस थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। एक महिला तो तमंचे से फायर कर रही थी। महिला को तमंचे से फायर करता देख ग्रामीण अचंभित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एंबुलेंस न आने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। यहां पदम सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन का आरोप है कि लगभग दो घंटे तक वह एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर 108 मिलाते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र चौधरी को लगी तो उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। तब जाकर वह शांत हुए।





हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की दो, स्वाट और सर्विलांस समेत चार टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। अभी परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।- सुरेश चंद रावत, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed