फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   neither electricity will come nor bill will come, UP Energy Minister Ek Sharma commented on Bihar CM Nitish Ku

UP: 'न बिजली आएगी और न बिल आएगा, हो गई फ्री'....बिहार सीएम की घोषणा पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का तंज

Sat, 19 Jul 2025 05:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 19 Jul 2025 05:20 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फ्री बिजली की घोषणा पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने टिप्पणी की। कहा कि बिजली आएगी तभी तो फ्री होगी। ऊर्जा मंत्री शनिवार को मथुरा दाैरे पर आए हुए हैं।

विज्ञापन
neither electricity will come nor bill will come, UP Energy Minister Ek Sharma commented on Bihar CM Nitish Ku
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री एके शर्मा शनिवार को पागल बाबा मंदिर के पास बने नए विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण के लिए मथुरा पहुंचे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुफ्त बिजली योजना पर तंज कसा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में बिजली फ्री है, लेकिन आएगी तब तो फ्री होगी। न बिजली आएगी और न बिल आएगा, हो गई फ्री।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का यह बयान बिहार की राजनीति पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने यह बयान भी तब दिया कि जब उनसे नीतीश कुमार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की हालिया घोषणा के बारे में सवाल किया गया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर बिजली ही नहीं आएगी तो बिल किस बात का आएगा और फिर योजना को फ्री बिजली कहने का क्या औचित्य रह जाता है। 
विज्ञापन

 

 

#WATCH | मथुरा | "...'ना बिजली आएगी ना बिल आएगा... फ्री हो गई। हम बिजली दे रहे हैं'। बिहार में बिजली मुफ्त है, लेकिन यह तभी मुफ्त होगी जब बिजली आएगी...": बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा और… pic.twitter.com/hS3ww5x9hD

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2025 ">http://

 


 

उन्होंने उत्तर प्रदेश की स्थिति की तुलना करते हुए कहा हम बिजली दे रहे हैं। प्रदेश में बिजली आपूर्ति बेहतर हो रही है और इसका लाभ हर घर तक पहुंच रहा है। हम फ्री बिजली का झांसा नहीं देते, बल्कि लगातार आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

ऊर्जा मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया तो कुछ देर बाद प्रशासन की ओर से ऊर्जा मंत्री का एक वीडियो डाला गया जिसमें ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नीतिश कुमार जी अच्छा शासन चला रहे है। उनकी मुफ्त बिजली की योजना अच्छी है। हम उत्तर प्रदेश में 100 यूनिट तक कम दामों पर बिजली दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed