फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   NCRMU protests demanding an increase in kilometer allowance

Mathura News: किलोमीटर भत्ता बढ़ाने की मांग पर एनसीआरएमयू का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
NCRMU protests demanding an increase in kilometer allowance
मथुरा। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) ने सोमवार को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर लॉबी के बाहर लंच समय में विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में बढ़ोतरी की लंबित मांग को जोरदार तरीके से उठाया।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 1 जनवरी 2024 से रनिंग स्टाफ को मिलने वाले किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी होनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर देशभर में इस मुद्दे पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार जैन ने कहा कि लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर विषम परिस्थितियों में काम करते हैं, इसलिए भत्ते में बढ़ोतरी उनका जायज़ हक है। उन्होंने कहा कि यूनियन अपनी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन

शाखा मंत्री दीपक उपाध्याय ने रेलकर्मियों से एकजुट रहने की अपील की। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे शाखा अध्यक्ष सावन कुमार ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस यूनियन ही कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। प्रदर्शन में रमेश बघेल, महेश बघेल, मुकेश गुप्ता, मनीष कुमार, शिवलाल मीना, जितेंद्र, पप्पू लाल, चंद्रशेखर, विष्णु, रिंकू, राकेश, भूपेंद्र, मनोज, विश्वेन्द्र, नरेश, बंटी, हंसराज मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed