{"_id":"69bc51fc1bf823575807df83","slug":"navratri-begins-with-devotion-mathura-news-c-369-1-mt11022-143906-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रद्धा के साथ शुरू हुए नवरात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रद्धा के साथ शुरू हुए नवरात्र
विज्ञापन
श्री बगलामुखी पीतांबरा सिद्ध पीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर शहर शक्ति की उपासना में लीन नजर आया। घर-घर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मातारानी का पूजन किय गया। वहीं प्रमुख देवी मंदिरों में देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
बृहस्पतिवार को कैंट स्थित श्रीकाली मां मंदिर, पुराना बस स्टैंड स्थित मां बगलामुखी मंदिर, स्थित महाविद्या देवी मंदिर, होली गेट स्थित मंगनी माता, चामुंडा देवी मंदिर, रंगेश्वर स्थित काली मंदिर पर विशेष आरती और मंत्रोच्चार के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हुई। प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। भक्तों ने व्रत रखा और फलाहार ग्रहण किया।
कैंट स्थित श्रीकाली मां मंदिर के महंत दिनेश चंद चौबे ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालु मां के दर्शन कर पुण्यलाभ ले रहे हैं। मां बगलामुखी पीतांबरा सिद्ध पीठ के सेवायत वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिदिन मां का दिव्य शृंगार, दुर्गा सप्तशती का पाठ और विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा।