फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   National Moot Court Competition held at GLA

Mathura News: जीएलए में हुई राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
National Moot Court Competition held at GLA
जीएलए में हुई राष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट के दौरान मौजूद अतिथि और विवि के पदाधिकारी।
मथुरा। जीएलए विवि इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च की मूट कोर्ट समिति द्वारा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग नई दिल्ली के सहयोग से द्वितीय जीएलए राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) तथा एलएलएम के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विधि विश्वविद्यालयों और संस्थानों की 32 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें छह राष्ट्रीय विधि विवि की टीमें भी शामिल रहीं। उद्घाटन सत्र में कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं छात्रों को व्यावहारिक कानूनी प्रशिक्षण प्रदान करती हैं और उनके शोध, तर्क तथा प्रस्तुतीकरण कौशल का समग्र विकास करती हैं। मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि मूट कोर्ट विधि शिक्षा का सबसे प्रभावी व्यावहारिक माध्यम है और प्रतिस्पर्धा कानून आज के डिजिटल एवं वैश्विक बाजार में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। गेस्ट ऑफ ऑनर सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, नई दिल्ली मनमोहन शर्मा ने भी प्रतियोगिता को छात्रों की आलोचनात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी मंच बताया। कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रतिस्पर्धा अधिनियम निष्पक्ष बाजार व्यवस्था और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं डीन प्रो. (डॉ.) सोमेश धामीजा ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं के प्रभाव और विधि छात्रों के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

समापन सत्र में जिला न्यायाधीश विकास कुमार ने मूट कोर्ट संस्कृति को विधि शिक्षा की आधारशिला बताते हुए विश्वविद्यालय की सराहना की। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल और सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम को मिला। सर्वश्रेष्ठ मूटर का खिताब बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ की टीम ने जीता। कड़े मुकाबले के बाद द्वितीय उपविजेता क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु तथा प्रथम उपविजेता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ रही। विजेता खिताब विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की टीम ने अपने नाम किया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अरुणा धामीजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के सलाहकार प्रदीप के. मील, जीएलए के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं तथा आयोजन समिति के सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed