फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nandgaon

नंदगांव में आज जन्मेंगे कन्हाई, राधा का गांव गाएगा बधाई

Mon, 10 Aug 2020 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Nandgaon
मथुरा। नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में हो रही सजावट।
नंदगांव (मथुरा)। नंदगांव में चहुंओर उमंग है। घर-घर मिठाइयां बन रहीं हैं। लोग एक-दूसरे को बधाई देे रहे हैं। नंदगांव का वातावरण आज ऐसे है। ब्रज के कान्हा का मंगलवार को नंदगांव की धरा पर जन्म होगा। अपने सखा के जन्मदिन को लेकर नंदगांव के गोप उत्साहित हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 11 अगस्त को जन्म से पूर्व राधारानी के गांव बरसाना के ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोग नंदबाबा को बधाई देने नंदगांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन

नंदबाबा मंदिर के सेवायत एवं पूर्व चेयरमैन ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि परंपराओं के निर्वहन के लिए कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए नंदभवन में संयुक्त समाज गायन का आयोजन किया जाएगा। रात में परंपरागत ढांड ढांडिन लीला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नंदबाबा के पुरोहित द्वारा श्री नंदबाबा की वंषावली का बखान किया जाएगा। मध्य रात में कन्हैया का अवतरण होगा। सेवायत लोकेश गोस्वामी ने बताया कि कोविड-19 के चलते इस बार स्थानीय एवं बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

बरसाना में भी मनेगा जन्मोत्सव
भगवान श्रीकृष्ण की आराध्य शक्ति राधारानी का गांव बरसाना भी आनंद कंद श्रीकृष्ण चंद्र के जन्मोत्सव की तैयारियों में डूबा हुआ है। श्रीजी मंदिर के सेवायत संजय गोस्वामी के अनुसार यहां रात बारह बजे भगवान श्याम सुंदर का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया जाएगा। घर-घर में पकवान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाया जाता है भव्य नंदोत्सव
जन्मोत्सव के उपरांत नंदगांव में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। बताते हैं कि कृष्ण के जन्म के अगले दिन बरसाना से राधारानी के माता पिता वृषभानु और कीरत रानी सखियों के साथ नंद बाबा को बधाई देने आए थे। बरसाना के गोसाई समाज द्वारा उसी परंपरा का निर्वहन बड़े धूमधाम से किया जाता है। कान्हा को हंसाने के लिए पांच वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्ग कुश्ती लड़कर परंपरा निभाते हैं। दही और हल्दी मिलाकर श्रद्धालुओं पर छिड़की जाती है। इसे लाला की छीछी भी कहते हैं। सेवायत शिवहरी गोस्वामी ने बताया कि इस बार सभी परंपराओं का प्रतीकात्मक रूप से निर्वहन किया जाएगा।

प्राचीन केशवदेव मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी
मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर पर जन्माष्टमी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। जन्म से पूर्व मंदिर में भजन-कीर्तन होंगे। मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि ठाकुर जी को रात्रि 10 बजे से वेद पाठी ब्राह्मण के मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का अभिषेक होगा जो रात 11:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद ठाकुरजी को रत्न जड़ित पोशाक धारण कराकर भव्य शृंगार किया जाएगा। तत्पश्चात ठाकुर जी को रजत हिंडोले में विराजमान किया जाएगा। रात 12:30 बजे महाआरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed