फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Namkeen, chocolate and almond milk destroyed

Mathura News: नमकीन, चॉकलेट व बादाम मिल्क कराया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Namkeen, chocolate and almond milk destroyed
लोगों को जागरूक करती टीम - फोटो : mathura
मथुरा। महाशिवरात्रि और होली पर्व के चलते लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके, इसके लिए खाद्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गोवर्धन के नगर पंचायत बरसाना के खाद्य कारोबारियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ लठामार होली के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों जितेंद्र सिंह, मोहर सिंह और अरुण कुमार ने बैठक की। साथ ही अभियान चलाकर नमकीन, चॉकलेट व बादाम मिल्क नष्ट कराया।
विज्ञापन


खाद्य कारोबारियों को अपने खाद्य प्रतिष्ठान में पर्याप्त सफाई व्यवस्था रखने, मिलावटी सामान न बेचने, रेट लिस्ट लगाने और खाद्य पंजीकरण प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। बरसाना में फूड सेफ्टी ऑन व्हील सचल प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की घरेलू स्तर पर जांच करने की जानकारी सूचना, शिक्षा, संचार के माध्यम से लोगों व श्रद्धालुओं को दी। इस दौरान पेड़ा, मिल्क केक, बर्फी, लड्डू, जलेबी, बूंदी, रबड़ी, मावा, बेसन के लड्डू सहित 15 नमूनों को जांचा गया। किसी भी नमूने में मिलावट नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्हारो बरसाना चौक पर स्थित नरेश की केक शॉप से पेस्ट्री का नमूना संग्रहीत किया और लगभग 5000 रुपये मूल्य के कालातीत दिनांक के नमकीन, चॉकलेट, बादाम मिल्क, कोल्ड ड्रिंक को नष्ट कराया गया। यमुना एक्सप्रेस-वे के वृंदावन कट पर स्थित ब्रज चौपाटी रेस्टोरेंट में मिलावट की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश द्वारा अरहर की दाल का नमूना लिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत सिंह द्वारा मथुरा में धर्मपुरा और ओल स्थित डेयरियों से खोया और घी का एक-एक नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed