फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nagla Sehu's 500 SC voters not in the list

Mathura News: नगला सेहू के 500 अनुसूचित जाति के वोटर सूची में नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nagla Sehu's 500 SC voters not in the list
गोवर्धन। नगर पंचायत गोवर्धन के परिसीमन में ग्राम पंचायत महमदपुर से कट कर जुड़े नगला सेहू के करीब 500 अनुसूचित जाति के मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने एसडीएम से पूरे मामले में गुहार लगाई। एसडीएम ने तहसीलदार की अगुवाई में टीम को जांच के लिए भेजा। सत्यापन के बाद टीम सूची अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

गोवर्धन नगर पंचायत की गत वर्ष हुए सीमा विस्तार में महमदपुर ग्राम पंचायत के नगला सेहू को काटकर गोवर्धन नगर पंचायत में जोड़ दिया गया। नगर पंचायत की वार्ड 11 में जोड़े गए नगला सेहू के ग्रामीणों के नाम नहीं दिखे। ग्रामीण रामशरण , पप्पू बाबा, खजान सिंह आदि ने बताया कि वोटर लिस्ट से करीब 500 से अधिक अनुसूचित जाति के कट जाने की जानकारी एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल को दी गई। उन्होंने तहसीलदार गोवर्धन अजीत कुमार, ईओ आलोक कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम को नगला भेजा। जहां परिवार रजिस्टर से मिलन कर वोटर सर्वे कर वोट बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई। रामशरण ने बताया की बीएलओ उनके गांव के नाम भरकर वोट बढ़ाने के लिए भेजे थे मगर वोटर लिस्ट में नाम बढ़ कर नहीं आए। तहसीलदार गोवर्धन अजीत कुमार ने सभी को जल्द ही सर्वे के अनुसार मतदाता सूची में बढ़ाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed