फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nagar Panchayat removed encroachments

Mathura News: नगर पंचायत ने हटवाए अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat removed encroachments
नगर पंचायत बलदेव में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते      अ​धिकारी।
बलदेव। श्रीदाऊजी महाराज के 29 अगस्त को जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसडीएम डाॅ. कंचन गुप्ता के निर्देश पर नगर पंचायत ने कस्बे में सख्ती से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। पंचायतकर्मियों की दुकानदारों से तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस द्वारा सख्ती बरतते हुए अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन



अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ चलाया गया। ईओ ने कहा कि बलदेव छठ पर श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ेगी। बाजार में दुकानदारों व ढकेल संचालकों ने अतिक्रमण कर रखा था, जिससे लोगों को दिक्कत व जाम की समस्या बनी रहती थी। शिकायतें आने पर यह अभियान चलाया गया है। यदि दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई कर सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के दौरान दुकानों के बाहर रखीं बेंच, पट्टे, टीन शेड, पर्दा हटवाया गया। नगर पंचायत कर्मियों व पुलिस से झड़प में दुकानदारों ने भेदभाव के आरोप लगाए। इस दौरान लेखपाल रामेश्वर प्रसाद, उपनिरीक्षक कमल सिंह यादव, लिपिक सुनील पांडेय, श्याम पांडेय, कन्हैया रावत, बलराम शर्मा, श्रीकृष्ण पांडेय, रवि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed