{"_id":"68891985e661844f2808978a","slug":"nag-panchami-fair-the-flood-of-faith-did-not-stop-even-in-the-rain-mathura-news-c-29-1-mtr1013-432961-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपंचमी मेला : बरसात में भी नहीं थमा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागपंचमी मेला : बरसात में भी नहीं थमा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
चौमुहां। गांव जैंत स्थित जयकुंड पर चल रहे नाग पंचमी मेले के दूसरे दिन बारिश में भी श्रद्धालुओं के पैर नहीं थमे। पंडित रितेश गौतम ने पूजा कराई। श्रृद्धालुओं ने नाग मंदिर में दुग्धाभिषेक किया और हरिनाम संकीर्तन करते हुए नंगे पैर जयकुंड की परिक्रमा कर मनौतियां मांगी।
द बृज फाउंडेशन और गांव पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। समापन पर कैलाश रासलीला मंडल, बरसाना के स्वामी कैलाश दास के निर्देशन में रासलीला, कालिया मर्दन लीला आदि का आयोजन किया गया। प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ने आभार व्यक्त किया। जयकुंड पर लगे मेले में युवा गोरक्षा फोर्स द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
जहां सुबह से देर रात तक सब्जी-पूड़ी और हलुआ बांटा गया। पूर्व प्रधान दलवीर सिंह, नारायण सिंह पहलवान, दीवान सिंह, बनवारी, ठाकुर श्याम बिहारी सिंह, डॉ. छिद्दी सिंह गौतम, आनंद यादव, केशव सिंह राजावत, तेजपाल सिंह, रामदास सिंह आदि का सहयोग रहा।