फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MVDA ran Mahabali on illegal colonies being built in Farah

एमवीडीए ने फरह में बन रही अवैध कॉलोनियों पर चलाया महाबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
MVDA ran Mahabali on illegal colonies being built in Farah
फरह। फरह क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को मंगलवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

थाना फरह के अंतर्गत नवीन कुमार व सौरभ कुमार द्वारा अवैध रूप से शहजादपुर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर अवैध रूप से कॉलोनी बना कर सात हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में प्लॉट बेचे जा रहे थे। एमवीडीए को पता लगा तो प्राधिकरण के अधिकारी और एसडीएम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए।
कॉलोनी में लगे बिजली के खंभे, सड़क, ऑफिस, गेट इत्यादि को तोड़ दिया। दूसरी अवैध कॉलोनी मुरारी लाल अग्रवाल सूर्या ढाबे के पास हाईवे पर एकता गार्डन के नाम से काटी जा रही थी। उसे भी पूरी तरह ध्वस्त किया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट श्रीनिकेत वर्मा उपस्थित थे। थाना फरह से पर्याप्त पुलिस बल स्थल पर मौजूद था। प्राधिकरण के कौशलेंद्र चौधरी अधिशासी अभियंता, अशोक चौधरी, मनीष तिवारी, सुनील शर्मा, मनोज अग्रवाल और अनिरुद्ध यादव अवर अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन

प्राधिकरण के गुर्गे करते है हाईवे किनारे के निर्माण कार्यों से चौथ वसूली
एमवीडीए की परिधि वाले क्षेत्र में अधिकारियों के गुर्गे चंदा वसूली कर निर्माण कार्य को बढ़ावा दे रहे हैं। प्राधिकरण का दायरा हाईवे पर छाता तक, दूसरी ओर फरह तक है। हाईवे के दोनों ओर निर्माण कार्य होते देखे जा सकते हैं। इनका न कोई स्वीकृत नक्शा होता है और न कोई अनुमति होती है। हाईवे किनारे के निर्माणों पर इन गुर्गों की खास नजर रहती है। जैसे ही निर्माण प्रारंभ होता है और गुर्गे वहां पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed