फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Muslims should leave Kashi-Mathura themselves

Mathura News: मुसलमानों को काशी-मथुरा खुद छोड़ देना चाहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Muslims should leave Kashi-Mathura themselves
मथुरा। वार्ता करते भाजपा नेता नवीन जिंदल। - फोटो : mathura
मथुरा। सांप्रदायिक पोस्ट डालने के प्रकरण में भाजपा से निष्कासित प्रवक्ता नवीन जिंदल ने कहा है कि मुसलमानों को काशी और मथुरा को खुद ही छोड़ देना चाहिए। सबको पता है कि इन जगहों पर मंदिरों के स्थान पर मस्जिद क्यों बनाई गई थी। यह बयान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ के परिपेक्ष्य में दिया। आगामी लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि देश की जनता चाह रही है कि इस बार भाजपा 400 के पार सीट जीते।
विज्ञापन


बुधवार को जयसिंहपुरा क्षेत्र में आए नवीन जिंदल ने कहा कि सनातनी हृदय विश्व में सबसे विशाल है। वह सब कुछ सहने को तैयार हैं। भगवान राम की जन्मभूमि का प्रमाण हिंदुओं ने दिया है। अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि का प्रमाण दे रहे हैं। जबकि मस्जिद बनाने वाले प्रमाण नहीं दे रहे। अब समय आ गया है, मुसलमानों को सोचना चाहिए, उन्हें काशी और मथुरा तुरंत छोड़ देने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे की या सरकारी जमीन पर कब्जा कर मस्जिद बनाना गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जितनी राजनीतिक पार्टियां हैं, उन्होंने सारी सीमाएं लांघ रखी हैं। वे हिंदू और सनातन धर्म के बारे में जिस तरह की भाषा का प्रयोग वह करती हैं, शायद ऐसी भाषा का प्रयोग किसी ने नहीं किया होगा। विपक्ष को लगता है कि मुस्लिम तुष्टिकरण से उन्हें फायदा होगा, सनातनी कभी एक नहीं हो सकते, जिसका वह फायदा उठाएंगे। इस पर विश्व के सभी सनातनियों को एक होना पड़ेगा। नवीन जिंदल ने कहा कि जिस समय बाबर-औरंगजेब थे, उस समय तहसीलदार पटवारी नहीं थे। जगह खाली थीं, कहीं भी मस्जिद बना देते, लेकिन हमारे मंदिर पर ही क्यों बनाई। यह अपमानित करने के लिए बनाईं गईं। उस अपमान के दाग धोने का काम अवतारी पुरुष नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्कासन पर बोले, जो कहा सच था
अपने निष्कासन पर नवीन जिंदल ने कहा कि उन्होंने जो बोला वो सच्चाई थी, लेकिन आज विपक्षी क्या बोल रहे हैं, इस पर विचार करना चाहिए। जो काम नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में किया है, वह काम एक शताब्दी में भी नहीं हुआ था। नरेंद्र मोदी केवल एक व्यक्ति या प्रधानमंत्री नहीं हैं, वे एक अवतारी पुरुष हैं। भाजपा के विरुद्ध विपक्षी दलों के गठबंधन पर कहा कि उसमें गांठें ही गांठें लगी हैं। हर दल अपना राग अलाप रहा है। हर दल का नेता प्रधानमंत्री बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed