{"_id":"6a6661ff28067d57dd01f2da","slug":"murder-mystery-solved-after-three-years-amidst-dispute-over-compensation-mathura-news-c-369-1-mt11009-150017-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुआवजे की रार में तीन साल बाद खुला हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुआवजे की रार में तीन साल बाद खुला हत्या का राज
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव बाजना में तीन वर्ष पहले लापता हुए युवक लाखन की हत्या का राज मुआवजे की रकम बंटवारे के विवाद में खुल गया। दूसरी नई रेलवे लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर हत्यारोपी टीकम खान के परिवार में विवाद तो भतीजे ने सारे राज उगल दिए। इधर, पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव बाजना निवासी लाखन सिंह वर्ष 2023 में अचानक लापता हो गया था। परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन के साथ आरोपी भी तीन साल तक उसकी तलाश का दिखावा करते रहे। बीते दिनों लाखन के दोस्त टीकम खान के परिवार में मुआवजा की रकम बंटवारे को लेकर विवाद हुआ तो भतीजे ने सारे राज उगल दिए। भतीजे ने लाखन के भाई को बताया कि उसके चाचा टीकम ने महेश के साथ लाखन की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया है। शनिवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव के ही निकट स्थित कुएं से मानव अवशेष बरामद किए, जिनकी पहचान लाखन के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अवशेष परिजन को सौंप दिए और पीड़ित की तहरीर पर टीकम खान व महेश के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। रविवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लाखन के साथ मादक पदार्थ तस्करी का कार्य करते थे। लाखन मादक पदार्थ तस्करी कर अच्छी कमाई करता था, लेकिन उन्हें हिस्सेदारी नहीं देता था। इसी रंजिश में दोनों ने सुनसान स्थान पर लाखन को नशे की हालत में ले जाकर जिंदा कुएं में फेंक दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी। वारदात के बाद दोनों सामान्य जीवन जीते रहे और परिजन के साथ मिलकर लाखन की तलाश भी कराते रहे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। हालांकि परिजन का कहना है कि टीकम पर लाखन के पैसे उधार थे। इसलिए लाखन की हत्या की गई। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
--
भतीजे से कहा, जैसे लाखन फेंका, तुझे भी कुएं में फेंक दूंगा
पुलिस के मुताबिक हाल ही में रेलवे की दूसरी लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे के बंटवारे को लेकर आरोपी टीकम के परिवार में विवाद हो गया था। गुस्से में उसने धमकी देते हुए अपने भतीजे से कहा कि जैसे लाखन को कुएं में फेंका था, तुझे भी फेंक दूंगा। भतीजे ने यह बात लाखन के परिजन को बताई, जिसके बाद पुलिस तक सूचना पहुंची। तीन साल पुरानी हत्या का सनसनीखेज खुलासा हो गया।
विज्ञापन
--
भाई का लिया डीएनए सैंपल
इधर, पुलिस ने अवशेषों की डीएनए जांच कराने के लिए लाखन के भाई का सैंपल लिया है। हालांकि पुलिस ने शिनाख्त के बाद शनिवार को ही पोस्टमार्टम के बाद अवशेष परिजन को सौंप दिए थे।