फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura murder minor son killed his father

टीवी सीरियल देखकर नाबालिग बेटे ने पिता की हत्या कर जलाया शव, छह माह बाद हुआ खुलासा

Thu, 29 Oct 2020 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
mathura murder minor son killed his father
अपराध - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में वैष्णोदेवी मंदिर के पीछे खेत में मिले अधजले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उक्त व्यक्ति की हत्या उसके नाबालिग बेटे ने टीवी सीरियल देखकर की थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में उसकी मां सहयोगी बनी। पुलिस ने बुधवार को नाबालिग बेटे और मां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मूल रूप से पटना (बिहार) के मनोज मिश्रा उर्फ आनंददास उर्फ आनंदेश्वर चैतन्यदास उर्फ विक्की पुत्र हरिशंकर बेहद गुस्से वाले मिजाज का व्यक्ति था। इसके चलते आए दिन घर में विवाद होता था।दो मई को उन्होंने अपने पुत्र और बेटी के साथ मारपीट की थी।

विज्ञापन


इससे नाराज होकर 17 वर्षीय पुत्र ने लोहे की रॉड से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। इतना ही नहीं, छत के ऊपर ले जाकर उसका गला दबाकर हत्या भी कर दी। हत्या के बाद पिता के शव को अपनी मां कस्तूरी मलिनी उर्फ संगीता मिश्रा के साथ मिलकर ठिकाने लगाया। शव स्कूटी पर रखकर वैष्णो देवी मंदिर के पीछे खेत में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे पर डाला तेजाब, फिर शव को लगा दी आग 
 

उसने पहले शव के चेहरे पर तेजाब डाला और बाद में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पत्नी और पुत्र ने करीब एक माह बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अज्ञात में दर्ज शव की पहचान का मिलान होने पर शिनाख्त हो सकी। वृंदावन प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने मां-बेटा से की गई पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
 

पुलिस ने बताया कि बाल अभियुक्त ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देख कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रुकमणी विहार स्थित एक प्लॉट से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड पेट्रोल और तेजाब की बोतल स्कूटी और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed