फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder

बाजना में सपा सभासद की हत्या, शव लटकाया, लगाया जाम

Wed, 10 Jun 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
murder
मथुरा। मृतक सभासद दिनेश चंद गुप्ता फाइल फोटो। - फोटो : MATHURA
बाजना में बुधवार को दिनदहाड़े नगर पंचायत सभासद की हत्या कर दी गई। सभासद का शव नौहझील-बाजना रोड स्थित सभासद के फार्म हाउस में एक दरवाजे पर लटका मिला है। सभासद के शरीर पर चोट के निशान हैं। इस घटना से गुस्साए सभासद के परिजनों ने नौहझील-बाजना रोड पर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना पर एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना नौहझील के कस्बा बाजना के ब्रज नगर निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता (47) पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता नगर पंचायत बाजना के सभासद थे और समाजवादी पार्टी के नेता भी थे। बुधवार को सुबह छह बजे दिनेश मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। शाम तक खोजबीन की गई तो नौहझील-बाजना रोड पर मानागढ़ी रोड स्थित सभासद के निर्माणाधीन फार्म हाउस में अंदर एक दरवाजे पर लटका मिला। गमछे से गला बंधा हुआ था और शरीर पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नौहझील-बाजना मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों तत्काल हत्याओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर थाना नौहझील की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एसपी देहात श्रीश चंद्र भी वहां पहुंच गए। करीब 40 मिनट जाम लगा रहा। एसपी देहात के शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मृतक के पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता ने नौहझील थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। वारदात की जानकारी देते हुए एसपी देहात ने बताया कि सभासद की प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होती है, फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो जाएगा परिजन के द्वारा हत्या की तहरीर दी गई है पुलिस छानबीन करके जल्दी मामले का खुलासा करेगी।

जमीन के विवाद में सभासद की हत्या की आशंका
जमीन के विवाद को लेकर सभासद दिनेश चंद्र गुप्ता (47) की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजनों को आशंका है कि सभासद की जमीन के मामले को लेकर ही हत्या की गई है। पुलिस हत्या के इस एंगल पर भी काम करने में जुट गई है। बताया जाता है कि कस्बे में ही एक जमीन को लेकर सभासद का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। वहीं, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस मौजूद है।
वहीं, सभासद दिनेश चंद्र गुप्ता समाजवादी पार्टी के 2012 में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रह चुके थे। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed