फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal Corporation will make nooks in the wards regarding cleanliness

स्वच्छता को लेकर नगर निगम कराएगा वार्डों में नुक्कड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will make nooks in the wards regarding cleanliness
मथुरा। नगर निगम के सभी वार्डों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जन जागरूकता का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। इंदौर, भोपाल, मुंबई जैसे महानगरों में कार्य कर चुकी संस्था मथुरा नगरी में जन-जागरण करेगी। प्रतिदिन 5 वार्डों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों में नगर निगम पूरी तरह से जुट गया है। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने को लेकर महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ किया गया। इंदौर, भोपाल, मुंबई आदि शहरों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम जन-जागरूकता का कार्य कर ही संस्था निलांजन सामाजिक एवं जनकल्याण सभी 70 वार्डों में नुक्कड़ नाटक करेगी। इसके माध्यम से खुले में शौच, मुक्ति, स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालय का प्रयोग, नगर निगम मथुरा-वृंदावन मोबाइल एप का प्रयोग, जल संरक्षण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, प्लास्टिक मुक्त भारत, वायु गुणवत्ता में सुधार आदि से संबंधित जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-सामान्य तक पहुंचाई जाएगी। शुभारंभ पर संस्था ने मथुरा नगर के भरतपुरगेट, जनरलगंज, डैपिंयर नगर, होलीगली क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक आयोजित कराए गए, जिनके माध्यम से जन-सामान्य को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed