फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal corporation starts cleaning campaign, officials will keep an eye

नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू, अधिकारी रखेंगे नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation starts cleaning campaign, officials will keep an eye
मथुरा। सूबे के नवागत नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा के निर्देश मिलते ही नगर निगम प्रशासन हरकत में दिख रहा है। हालांकि सफाई तो लगातार हो रही थी, पर अबकी बार सफाई के समय में बदलाव किया गया है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने महानगर में सफाई की निगरानी की जिम्मेदारी निगम के अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन

सुबह 6 से लेकर 8 बजे तक के समय में ही सफाई कार्य को संपन्न कराने के साथ औचक निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता परखेंगे। साथ ही इसकी सेल्फी भी व्हाट्सएप पर भेजेंगे। सफाई कार्य की निगरानी के लिए 14 अधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रत्येक अधिकारी को निगम के 5-5 वार्डों की सफाई व्यवस्था को देखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

यह हैं अफसर इन वार्डों पर निगरानी
सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल 27, 56, 31, 50, 62
सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह 48, 57, 59, 68, 64
सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता 35, 66, 61, 51, 52
मुख्य अभियंता राजवीर सिंह 39, 34, 22, 12, 3
महाप्रबंधक जल विजय कुमार मौर्य 24, 43, 33, 40, 54
लेखाधिकारी डॉ. गीता कुमारी 7, 36, 60, 53, 46
अधिशासी अभियंता सिविल एसपी मिश्रा 55,11, 29, 16, 26
अधिशासी अभियंता रिजवान अहमद 18, 38, 20, 4, 30
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम 19, 58, 47, 23,15
कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार राय 6, 67, 69, 70, 21
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. करीम अख्तर कुरैशी 1, 5,13,14, 25
अधिशासी अभियंता जल राधेश्याम 37, 2, 8, 9,10
सहायक अभियंता जल नंद किशोर 41, 44, 49, 63, 65
सहायक अभियंता प्रकाश अनिल रंजन 28, 45, 42, 17, 32
नहीं हो लोगों को परेशानी, समय बदला
स्थानीय लोगों की सफाई व्यवस्था को लेकर मांग थी कि सफाई के लिए कर्मचारी क्षेत्रों में जब पहुंचते हैं तो उस समय वह अपने प्रतिष्ठानों को खोल रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते ही सफाई कार्य का समय निर्धारित किया है। अब शहर में सुबह 6 से लेकर 8 बजे तक नियमित रूप से सफाई कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुनय झा, नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed