Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal Corporation sent 80 thousand bills to defaulters

Mathura News: नगर निगम ने बकाएदारों को 80 हजार बिल भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation sent 80 thousand bills to defaulters

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमथुरा। वित्तीय वर्ष समाप्ति की तिथि नजदीक आने के साथ ही लगभग हर विभाग ने राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन भी इसमें पीछे नहीं है। टैक्स की ज्यादा से ज्यादा वसूली हो, इसके लिए नगर निगम ने 80 हजार बकायेदारों को बिल भेजे हैं।

इस वर्ष फरवरी माह की शुरुआत से ही नगर निगम ने हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स की वसूली के लिए अभियान चलाया है। लोगों को टैक्स भरने के प्रति जागरूक करने के लिए न मार्च माह के आखिर तक दस प्रतिशत की छूट की भी घोषणा की थी। एक सप्ताह पहले दो दर्जन सरकारी विभागों को बिल और उसके बाद एक दर्जन विभागों और प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए थे। इसी क्रम में नगर निगम ने 80 हजार बकायेदारों के बिल भेजे हैं। इसके बाद वसूली के लिए अभियान चलाकर वित्तीय वर्ष का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेगा। इसके लिए लंबित बिलों की वसूली के लिए बुधवार से नगर निगम की टीमें सक्रिय होंगी। ये टीमें बकायेदारों से सम्पर्क कर उन्हें टैक्स चुकाने के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन



सरकारी विभागों को भी जारी हुए नोटिस
नगर निगम ने वसूली अभियान के तहत 50 से अधिक बकायेदारों को नोटिस भी जारी किए हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें करीब आधा दर्जन ऐसे सरकारी विभाग भी हैं, जिनमें बिल पहुंचने के बाद भी नगर निगम को भुगतान नहीं हुआ है। निजी तौर पर भी सर्म्पक कर टैक्स चुकाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





राजस्व वसूली के लिए 80 हजार बकायेदारों को बिल भेजे गए हैं। मार्च माह की समाप्ति तक शत प्रतिशत वसूली लक्ष्य है।

- शिवकुमार गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed