Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal Corporation FIR ashram staff damaging drain

Mathura News: नवनिर्मित नाली तोड़ने पर नगर निगम ने आश्रम के स्टाफ के विरुद्ध कराई प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation FIR ashram staff damaging drain
वृंदावन। नगर निगम ने रंगजी बगीचा के समीप पिछले दिनों बनाई नाली को तोड़ने पर बड़ा खटला आश्रम के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। निगम के जेई ने आश्रम के स्टाफ के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को फाेटो और वीडियो भी उपलब्ध कराई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक के निर्देश पर निगम के जेई अरुण कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वार्ड संख्या 50 में बड़ा खटला आश्रम के सामने से लेकर साधुमाई आश्रम तक सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य नगर निगम द्वारा स्वीकृत था।
विज्ञापन

29 जून को जब बड़ा खटला आश्रम के सामने नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था, तब आश्रम के स्टाफ ने निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया और नाली को तोड़ देने की धमकी भी दी। शाम को जब नगर निगम की टीम निर्माण कार्य पूरा करके वहां से चली गई, तो आरोप है कि उसी रात आश्रम के स्टाफ द्वारा नवनिर्मित नाली को तोड़ दिया गया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed