फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation could not find 20 thousand houses

UP: मथुरा नगर निगम को नहीं मिल रहे  20 हजार से अधिक मकान, कर्मचारियों के छूट रहे पसीने

Sat, 12 Aug 2023 11:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 12 Aug 2023 11:51 AM IST
सार

मथुरा नगर निगम के लिए ऑनलाइन टेक्स वसूली की प्रक्रिया में 20 हजार से अधिक मकान बड़ी मुसीबत बन गए हैं। काफी तलाश के बाद भी इन मकानों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
 

विज्ञापन
Municipal corporation could not find 20 thousand houses
नगर निगम मथुरा वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र की पुरानी आबादी में 20 हजार से अधिक मकान ढूंढें नहीं मिल रहे हैं। ऑनलाइन टेक्स वसूली की प्रक्रिया में इन मकानों का पुराना रिकाॅर्ड और वर्तमान पता मेल नहीं खा रहा है। ऐसे में इन मकानों का टैक्स निर्धारण भी उलझ गया है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन नगर निगम अब ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इसके लिए फिलहाल मथुरा-वृंदावन की पुरानी आबादी को ही शामिल किया है। इसमें करीब एक लाख गृह स्वामी लाभान्वित हो रहे हैं। इनकी सम्पत्ति का पूरा डाटा ऑनलाइन किया गया है, जिसके आधार पर कोई भी व्यक्ति अपनी सम्पत्ति पर हाउस टैक्स, वाटर टैक्स जमा कर सकता है। इस प्रक्रिया में 20 हजार ऐसे मकान सामने आए हैं, जिनका रिकॉर्ड तो हैं लेकिन पता स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इन पर निर्धारित किए गए टैक्स का बिल भी उन तक नहीं पहुंच रहा है। इन 20 हजार मकानों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ये नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते टैक्स निर्धारण के बाद उसे जमा करने की प्रक्रिया उलझ गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि 20 हजार मकानों के मौजूदा पते मिलान करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान कोई व्यक्ति खुद ही टैक्स जमा करने आ जाता है तो उसका पता रिकाॅर्ड में दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed