{"_id":"6ae8e29233c8a6b1860c6733","slug":"municipal-corporation-board-meeting-to-be-held-today-featuring-discussions-among-councilors-mathura-news-c-369-1-mt11009-155301-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पार्षदों से विचार-विमर्श के साथ आज होगी निगम की बोर्ड बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पार्षदों से विचार-विमर्श के साथ आज होगी निगम की बोर्ड बैठक
विज्ञापन
मथुरा। पार्षदों के विचार-विमर्श के साथ आज भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में बोर्ड बैठक होगी। अगर महापौर विनोद अग्रवाल बैठक में गैरहाजिर रहे तो पार्षदों की सहमति पर एक वरिष्ठ पार्षद को बैठक का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि बैठक में महापौर के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
बैठक में अवस्थापना निधि के 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगने के साथ ही शहर के अन्य विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। नगर निगम प्रशासन ने बैठक में शामिल होने के लिए महापौर विनोद अग्रवाल को भी पत्र भेजा है। हालांकि वह पिछले तीन माह से नगर निगम स्थित कार्यालय नहीं आ रहे हैं। नगर निगम से उनकी दूरी के चलते बोर्ड बैठक पर संकट खड़ा हो गया था।
पार्षद लगातार बोर्ड बैठक कराने की मांग कर रहे थे। पार्षदों की मांग पर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बैठक आयोजित कराने के लिए शासन से पत्राचार किया था। इसपर शासन ने पार्षदों के विचार-विमर्श कर तीन नवंबर को बोर्ड बैठक कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि पार्षदों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा होगी और बैठक में प्रस्ताव को पास कराया जाएगा ताकि विकास कार्यों को रफ्तार मिल सके।