फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mulayam singh yadav's birthday celebration

‘मुखिया’ के जन्मदिन की खुशी में झूमे सपाई

Sun, 22 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 22 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav's birthday celebration
समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को पार्टी कार्यकर्ता ने धूमधाम से मनाया। पार्टी सुप्रीमो के 76वें जन्मदिन पर जिले में अलग-अलग कार्यक्रम हुए। जिनमें कार्यकर्ताआें ने केक काटा और शुभकामना गीत ‘तुम जीयो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार...’ गाया।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर हवन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता अपने मुखिया के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए होलीगेट पहुंचे। यहां आतिशबाजी की और 76 किलो वजन का केक काटकर सभी को वितरित किया। गरीबों को फल, कंबल और वस्त्र बांटे गए। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उदयवीर सिंह ने कहा कि आज के दिन हम मुलायम सिंह द्वारा स्थापित सिद्धांतों पर चलकर जनता की सेवा करने का संकल्प लें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, उपाध्यक्ष डा. दौलतराम चतुर्वेदी, महासचिव तनवीर अहमद, महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन जगदीश नौहवार, ठाकुर कुशलपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, महिला समाज की अध्यक्ष बबिता सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


सपा ब्राह्मण सभा के दीपक गौड़ के नेतृत्व में हवन किया गया। लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक के नेतृत्व में सुखदेव नगर, जयसिंह पुरा, जनरल गंज, द्वारकेश पुरी, दुर्गापुरी आदि क्षेत्रों में केक काटा गया। आशीष अग्रवाल, बबुआ कुरैशी, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, गुड्डू खान आदि मौजूद रहे। सपा व्यापार सभा ने जिला अस्पताल में फल बांटे। जिलाध्यक्ष शिवदीप अग्रवाल, राजेंद्र राजपूत, अमित आसवानी आदि साथ थे। डा. वकील कुरैशी, मौ. उस्मान, यामीन खां, युसुफ कुरैशी की मौजूदगी में अल्पसंख्यक सभा ने केक काटा और मरीजों को फल दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed