{"_id":"668f15169c7acba2e90b59e6","slug":"mudiya-purnima-fair-area-will-be-illuminated-with-rs-26-lakh-mathura-news-c-369-1-mt11004-115716-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 26 लाख रुपये से रोशन होगा मुड़िया पूर्णिमा मेला क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 26 लाख रुपये से रोशन होगा मुड़िया पूर्णिमा मेला क्षेत्र
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा मुड़िया पूर्णिमा मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र को 26 लाख रुपये से रोशन किया जाएगा। लंबे समय से बंद लाइटों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, साथ ही बारिश के समय खंभों में करंट से बचाव के लिए पीवीसी कवरिंग की जाएगी।
गोवर्धन में 15 से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाले मुड़िया मेला में देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एमवीडीए पथ प्रकाश में सुधार कार्य कराने जा रहा है। गोवर्धन मेला स्थल एवं सात कोस की परिक्रमा में जगह-जगह 1218 स्ट्रीट लाइटों में से लंबे समय से खराब 400 लाइटों को बदलकर नई लगाई जा रही हैं। इसके अलावा दानघाटी मंदिर, मुखारबिंद मंदिर सहित तिराहे-चौराहों पर लगी 16 सेमी मास्क एवं एक हाई मास्क लाइट की मरम्मत की जाएगी।
मेला क्षेत्र को रोशन करने के साथ ही गोवर्धन मेला क्षेत्र एवं परिक्रमा में लगे विद्युत खंभों में बारिश के दौरान आने वाले करंट से बचाव के लिए पीवीसी से कवर किए जाएंगे। एमवीडीए ने इन सभी कार्यों के लिए 26 लाख रुपये का टेंडर किया है। आगरा की एलेक्स एडवरटाइजर्स एजेंसी द्वारा मुड़िया मेला क्षेत्र में सुधार कार्य शुरू हो गया है। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए 26 लाख से विद्युत प्रकाश का कार्य किया जा रहा है। जो लाइट खराब हो गई थीं उन्हें बदलवाकर नया लगाया जा रहा है। यह कार्य दो दिन में किया जाना है।