फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mudiya Mela Pagoda camps set up for police outposts

मुड़िया मेला: पहली बार लगे पुलिस चौकियों के लिए पगोड़ा कैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mudiya Mela Pagoda camps set up for police outposts
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में बनने वाली पुलिस चौकियों के लिए इस बार पॉलिस्टर से तैयार पगोड़ा कैंप लगवाए हैं। जो दिखने में आकर्षक होने के साथ ही पूरी तरह वाटरप्रूफ भी होते हैं। इन्हें स्थानीय लोग एवं परिक्रमार्थी भी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोवर्धन में लगने वाले राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले में 36 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं। इन्हें हर बार लोहे की टीन और प्लाई बोर्ड का बनाया जाता था। इनमें बारिश के दौरान पानी भी टपकने लग जाता था। मजबूरन पुलिसकर्मियों को अयंत्र शरण लेनी पड़ती थी। इस बार लोक निर्माण विभाग द्वारा ज्यादातर पुलिस चौकियों के पॉलिस्टर से तैयार किए पगोड़ा कैंप लगवाए हैं।
विज्ञापन

इससे इस बार पुलिस चौकियों में बारिश का पानी टपकने की समस्या पुलिसकर्मियों को नहीं झेलनी पड़ेगी। अधिशाषी अभियंता गुलवीर सिंह ने बताया कि राजकीय ठेकेदार द्वारा उसी खर्चे में अपनी सहूलियत के अनुसार पुलिस चौकियों के लिए पगोड़ा कैंप लगाए हैं। इनके लिए विभाग को कोई अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करना पड़ेगा। ये कैंप आसानी से लग भी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed