फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP Hema Malini started program by flagging off Millets campaign vehicle in mathura

UP: हेमा मालिनी ने मिलेट्स प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, कहा- खाने में मिलेट्स अपनाएं, पोषक तत्व बढ़ाएं

Wed, 27 Dec 2023 10:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 27 Dec 2023 10:28 PM IST
सार

सांसद हेमा मालिनी ने मिलेट्स प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। चौमुहां के सर्वोदय विद्यालय के ग्राउंड में श्री अन्ना मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 
 

विज्ञापन
MP Hema Malini started program by flagging off Millets campaign vehicle in mathura
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईओसीएल द्वारा आंतरराष्ट्रीय मिलेट्स के अन्तर्गत, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत चौमुहां के सर्वोदय विद्यालय के ग्राउंड में श्री अन्ना मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सांसद हेमा मालिनी ने मिलेट्स प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन


आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार कनोजिया, मुख्य महाप्रबंधक शरद अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक एसके पटनायक, मुख्य प्रबंधक अनुराग आनंद, स्टेशन प्रभारी मथुरा शिरीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। कनोजिया ने मिलेट्स के पोषण से संबंधित लाभों पर जोर दिया। उन्होंने ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, कंगानी और चेना जैसे मिलेट्स को सुपरफूड के रूप में संबोधित किया।
विज्ञापन


एमपी हेमा मालिनी ने मथरा में मिलेट्स को बढ़ावा देने में इंडियन ऑयल की भूमिका की प्रशंसा की। बताया कि 'मिलेट्स द्वारा शरीर में' पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। सभी से मिलेटस अपनाने की अपील की। ग्राम पंचायतों में मिलेट जागरूकता को बढ़ाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही मिलेट्स के संबंध में चित्रकला और जागरूकता कार्यक्रियाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरुस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी कृषि में मिलेट्स के प्रयोग के लिए प्रोत्साहन के लिए किसानों को मिलेट बीज निशुल्क वितरित किए गए। कार्यक्रम में मिलेट्स एक नजर में नामक एक कॉफी टेबल बुक लॉन्च हुआ, जिसमें मिलेट्स का महत्व और उनके समाज में प्रचार-प्रसार के लिए रणनीतियों को रेखांकित किया गया। भावना एंटरप्राइजेज इंडियन ऑयल के परियोजना श्री अन्ना के कार्यान्वयन साथी थे।


समारोह के समापन में एक रोडशो को हरी झंडी दिखाकर हुई, जिसका उद्देश्य अगले 10 दिनों में मथुरा के 20 ग्राम पंचायतों में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में चेयरमैन चौमुहां सुषमा दिया ने चांदी का मुकुट व बुके देकर सांसद को सम्मानित किया। इस दौरान कारे बाबा, सुरेश सिंह, जस्सो, पवन वार्ष्णेय, मुकेश, महेश, गिर्राज सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed