फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mp ask for development of raval village

हेमामालिनी ने मांगी रावल में लंबित कार्यों की सूची

Sat, 21 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 21 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
mp ask for development of raval village
सांसद हेमामालिनी ने गोद लिए गांव रावल और उनके प्रयास से लाई गई योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं की सूची मांगी है। उन्होंने अफसरों से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में बुलाई गई बैठक में सांसद ने कहा कि उनके प्रयास से कई विकास योजनाएं जनपद में संचालित हैं। इन योजनाओं में रुकावटों के बारे में प्रशासन बताए ताकि इन बाधाओं को दूर किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के एस्टीमेट नहीं भेजे गए उन्हें तुरंत भेज दिया जाए। योजनाओं के संबंध में जो भी पत्राचार शासन स्तर पर किया जाता है उसकी एक प्रति उन्हें भी भेजी जाए ताकि वे अपने स्तर से प्रयास कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सांसद ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया।  शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार के माडल के अनुसार शौचालय बनाए जाएं। बैठक में थीम पार्क के लिए पानी गांव खादर में खसरा 43 एकड़ सरकारी जमीन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

सांसद ने थीम पार्क के लिए जमीन कम होने की बात कही, जिस पर सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने तहसीलदार मांट को निर्देश दिए कि जमीन का परीक्षण भी करा लिया जाए और उसे भी थीम पार्क के लिए प्रस्तावित किया जाए।


सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि सांसद जनपद के विकास के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं तो हम लोगों को अधिक रुचि लेकर कार्य करना चाहिए।

बैठक में सांसद के साथ आए डीन कोलंबिया विवि निरुपम वाजपेयी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, उप जिलाधिकारी महावन चन्द्र विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed