फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Motorcyclists shot a shopkeeper leaving him seriously injured

Mathura News: बाइक सवारों ने दुकानदार को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclists shot a shopkeeper leaving him seriously injured
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने एक अधेड़ व्यक्ति को पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजन ने पुरानी रंजिश पर गांव निवासी नामजदों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम छरौरा निवासी राजेश उर्फ राजन गौतम (48) की हाईवे किनारे बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार शाम जब वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली सीधे राजेश के पेट में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल के परिजन ने गांव के ही पांच लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में परिजन ने बताया कि गांव निवासी नामजद लोगों से उनका वर्ष 2009 से एक पुलिस केस को लेकर विवाद चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश के प्रतिशोध में राजेश पर जानलेवा हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed