फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mother and son corona positive in Mathura, sample was taken in Ghaziabad

मथुरा में मां और बेटा कोरोना पॉजिटिव, गाजियाबाद में लिया गया था सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Mother and son corona positive in Mathura, sample was taken in Ghaziabad
मथुरा। गाजियाबाद से लौटी 33 वर्षीय महिला व उसका सात वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। औरंगाबाद के नवादा निवासी महिला व उसके बेटे का सैंपल गाजियाबाद में लिया गया था। गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मथुरा का होने के कारण यहां रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि परिवार गाजियाबाद किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 2 दिन पहले गया था। वहां पर महिला और उसके बेटे की कोरोना जांच की गई। निजी लैब से कराई गई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव ने बताया कि मथुरा में गाजियाबाद से इन दो संक्रमितों की रिपोर्ट आने के बाद एक्टिव केसों की संख्या 2 है। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से बचने ने लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन करें गाइड लाइन का पालन-डीएम
मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिले के मंदिर प्रबंधन से कहा है कि वह श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सावधानी बरतें। दिल्ली-एनसीआर से हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा आ रहे हैं। विशेषकर वीकेंड पर इनकी संख्या हजारों तक पहुंच जाती है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ जिलों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ गए रहे हैं। ऐसे में मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम भी नियमित रूप से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed