फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mother and daughter kidnapped and threatened in property dispute, case registered

Mathura News: संपत्ति विवाद में मां-बेटी को अगवा किया, धमकाया, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter kidnapped and threatened in property dispute, case registered
मथुरा। मुंबई की रहने वाली कृष्ण भक्त व संत प्रेमानंद की अनुयायी मां-बेटी को संपत्ति विवाद में गुजरात के 4 लोगों ने मथुरा में कार में डालकर अगवा कर लिया। संपत्ति के कागजात पर दस्तखत करने का दबाव डाला गया। जमुनापार इलाके में उन्होंने कार के गेट पीटे तब राहगीरों ने उन्हें मुक्त कराया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर गुजरात के 4 लोगों के विरुद्ध अपहरण व जबरन वसूली की धाराओं में कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अंधेरी वेस्ट, मुंबई की रहने वाली डिंपल मेहता ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि वह और उनकी मां निशी मेहता संत प्रेमानंद के आश्रम केलिकुंज में रहती हैं। वर्ष 2022 में मुंबई के रहने वाले गिरीश जानी की वृंदावन में काफी सेवा की। इससे प्रभावित होकर उन्होंने अपनी संपत्ति की वसीयत उसके पक्ष में कर दी। कुछ दिनों बाद गिरीश जानी की मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने मुंबई हाईकोर्ट में प्रोवेट पिटीशन दाखिल की। इस पर वस्त्रापुर, गुजरात के यशवंत जानी ने खुद को गिरीश जानी का परिवारीजन बताते हुए पक्षकार बनकर प्रोवेट का विरोध किया। इसका केस चल रहा है, लेकिन यशवंत जानी पूरी संपत्ति को हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने संपत्ति का विधिक वारिस अहमदाबाद के जजेज बंगलो के रहने वाले अरुण, सत्यम पटेल, शिवम पटेल को बनाया। आरोप है कि तभी से यह लोग मां-बेटी पर दबाव बना रहे हैं। कुछ दिन पहले चारों लोगों ने जमुनापार इलाके में उन्हें बातचीत के बहाने कार में बिठाकर अगवा करने का प्रयास किया। उन्हें रिवाल्वर निकालकर मारने की धमकी दी। कागजात पर दस्तखत कराने का दबाव डाला। कार के गेट पीटने पर उन्हें राहगीरों ने बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed