{"_id":"64b6e9093a629ca00c047ec4","slug":"most-of-the-temples-of-mathura-vrindavan-surrounded-by-water-movement-of-devotees-stopped-mathura-news-c-29-1-noi1022-107040-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मथुरा-वृंदावन के अधिकतर मंदिर पानी से घिरे, श्रद्धालुओं का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मथुरा-वृंदावन के अधिकतर मंदिर पानी से घिरे, श्रद्धालुओं का आवागमन बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन। यमुना में आई बाढ़ के कारण मथुरा-वृंदावन के अधिकतर मंदिर, घाट और आश्रम बंद हो चुके हैं।
प्रशासन ने भी अगले दो-तीन दिन यहां नहीं आने की अपील की है। वृंदावन में जगन्नाथ मंदिर, मदन मोहन मंदिर, चामुंडा मंदिर, कात्यायनी मंदिर, परिक्रमा मार्ग, केसी घाट, देवराहा बाबा घाट, कालीदेह घाट, चीर घाट, शृंगार घाट, भ्रमर घाट पानी में डूब गए हैं। यहां श्रद्धालुओं का आवागमन बंद है।
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर के पीछे वाले गेट पर तीन से चार फुट तक पानी भर गया है, जो अठखम्भा तक जा पहुंचा है। यहां से बांकेबिहारी मंदिर की दूरी 100 से 150 मीटर है। उधर, मथुरा में सभी घाटों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया।
रमणरेती आश्रम और ब्रह्मांड घाट की ओर जाने वाले रास्ते जलमग्न होने से रास्ते बंद कर दिए हैं। प्रशासन लोगों को नदी किनारे और घाटों पर नहीं जाने की सलाह दी है। मांट में राधारानी मंदिर में जलभराव हो गया है। प्रशासन ने एहतियात के लिए मानसरोवर कुंड में स्नान करने पर रोक लगा दी है।