फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   More than 260 patients reached due to viral infection

Mathura News: वायरल के पहुंचे 260 से ज्यादा मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
More than 260 patients reached due to viral infection
मथुरा। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को देखते चिकित्सक सिद्धार्थ।  - फोटो : mathura
मथुरा। जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीज तो नहीं हैं, लेकिन तेजी से फैल रहे वायरल बुखार से पीड़ितों में प्लेटलेट्स कम होने की समस्या ज्यादा देखी जा रही है। ओपीडी में पहुंचे मरीजों को चिकित्सक इलाज के साथ ध्यान रखने की भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में शनिवार को वायरल बुखार से पीड़ित 260 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। जनरल गंज के सुमित सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को बुखार होने पर उन्होंने जांच कराई तो जांच में वायरल निकला। प्लेटलेट्स भी कम आईं। अस्पताल में दुबारा दिखाने आया हूं, कमजोरी बहुत महसूस हो रही है। डाक्टर ने हल्का खाना और आराम करने की सलाह दी है। वहीं मसानी तिराहे के पास की पूनम देवी ने कहा कि उन्हें 21 जुलाई को बुखार आया था। जांच में वायरल की जानकारी चिकित्सकों ने दी। आज वह दोबारा दिखाने आईं है।
विज्ञापन



अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि बारिश, उमस और गर्मी में लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा इस समय वायरल बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इन मरीजों में पेट दर्द, और कमजोरी की समस्या भी मिल रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। वहीं सामान्य मरीजों को उपचार के साथ घर पर आराम करने की सलाह दी जा रही है। उधर चिकित्सकों ने कहा कि इस समय माैसम पल-पल पर बदल रहा है, इसलिए सभी लोग सेहत को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटलेट्स 30 हजार से कम हो जाएं तो चिंताजनक
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ का कहना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति में प्लेटलेट्स की संख्या 1.50 लाख से 4:50 लाख प्रति माइक्रो लीटर होनी चाहिए। खून में 1.50 लाख प्लेटलेट्स प्रति माइक्रोलीटर से कम हैं तो अल्प रक्तस्त्राव का खतरा होता है। प्लेटलेट्स अगर 30 हजार से कम हो जाएं तो यह गंभीर बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed